"पहले पति ने कुएं में छलांग लगाई... फिर पत्नी भी कूद गई!

कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो सकता था... लेकिन तभी पहुंच गई पुलिस..

छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम केड़ी में घरेलू विवाद के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई। पति परमलाल अहिरवार ने कुएं में छलांग लगा दी। पति को डूबता देख पत्नी भागवती अहिरवार ने भी बिना कुछ सोचे-समझे कुएं में छलांग लगा दी।
 सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया और दोनों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।
 दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
 समय पर पुलिस की तत्परता ने दो जिंदगियां बचा लीं। अब पूरे मामले की जांच ओरछा रोड थाना पुलिस कर रही है।

#explorepage #content #NewsUpdate #BreakingNews