आलोट / ताल। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर 6 अक्टूबर 2026 को ताल क्षेत्र में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 77 चालान बनाए गए। इन चालानों से 23,100 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा सड़क पर लापरवाही से वाहन न चलाने की समझाइश भी दी। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, आरआई सत्येंद्र सिंह राजपूत, उप निरीक्षक के.के. सिंह, उप निरीक्षक रामेश्वर बैरागी, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम गुर्जर, प्रधान आरक्षक 303 कमल नावडे, आरक्षक 241 अंकित काला, आरक्षक 252 मनोहर गायरी, आरक्षक 370 रवि शर्मा एवं आरक्षक 1198 बाबूलाल शामिल रहे।
Continue With Google