एंकर/- दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के दमोह जबलपुर मार्ग पर बीसनाखेड़ी गांव के समीप रविवार की रात दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सड़क पर पड़े थे जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वही घटना में घायल मां, बेटी की हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। दो  घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।  घटना की जानकारी लगते ही नोहटा पुलिस भी पहले घटनास्थल पहुंची उसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी देते हुए सुमेर सिंह लोधी ने बताया की लड़ाई बमोरी निवासी उसके जीजा हेमराज लोधी, बहन नीमा लोधी और भांजी अंजलि लोधी के साथ वह चार लोग तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेमरा गांव गए हुए थे। वापस लौटते समय वह मिनी ट्रक से निकल गया और उसकी बहन, जीजा और भांजी बाइक से आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें जीजा हेमराज लोधी की मौत हो गई और बहन नीमा लोधी  व भाजी अंजलि लोधी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
दूसरी बाइक पर सवार घायल तेजी लोधी ने बताया कि वह अपने भाई भारत सिंह निवासी ग्वारी  और संतोष के साथ दमोह से घर की ओर जा रहे थे। बिसनाखेड़ी  के समीप सामने आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।  जिसमें भाई भरत सिंह की मौत हो गई है  पुलिस ने दोनों ही सब को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है तो वहीं घायल तेजी  लोधी और संतोष लोधी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।