पांढुर्णा जिले के मोहगांव मरार क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
पांढुर्णा जिले के मोहगांव मराम क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में लगातार हरे-भरे सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की घटनाएं सामने आने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कटे हुए सागौन के पेड़ देर रात सौसर स्थित आरा मशीनों तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
इधर, वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। आरोप है कि इस अभियान में लाखों रुपये के खाद एवं रासायनिक खाद के बिल तैयार किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कई स्थानों पर पौधों में खाद का उपयोग होता दिखाई नहीं देता। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला हो सकता है।
क्षेत्र में वायरल हो रहे कटे हुए सागौन के पेड़ों के वीडियो और तस्वीरों के बाद यह सवाल और गहरा गया है कि जब जंगलों में परिपक्व सागौन के पेड़ों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है, तब नए पौधारोपण की सफलता कैसे सुनिश्चित होगी?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अवैध कटाई बिना किसी मिलीभगत के संभव नहीं है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Continue With Google
Comments (0)