दमोह: पटेरा में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना घटित हुई। एक किसान के थैले से 43 हजार रुपये चोरी हो गए, जिससे बैंक में संचालित सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कुम्हारी थाना के सगौनी गांव निवासी किसान दशरथ विश्वकर्मा ने बताया कि उनके खाते में धान बेचने की राशि जमा थी। बुधवार को 50,000 रुपये निकालने के लिए वे बैंक पहुंचे थे। विड्रॉल भरने के बाद उन्होंने कैशियर से 50,000 रुपये लिए और अपने थैले में रखे। इसके बाद वे दूसरे काउंटर पर खड़े हो गए। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके थैले को काटकर उसमें से 43 हजार रुपये निकाल लिए।
कुछ समय बाद जब उन्होंने थैले को देखा, तो उसमें मात्र 7,000 रुपये ही बचे थे। दशरथ ने तुरंत बैंक प्रबंधन को इस घटना की सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग
- बैंक के सीसीटीवी फुटेज में किसान के पास एक महिला और एक लड़की खड़ी दिख रही हैं, जिन पर पैसे चोरी करने का शक है।
- बैंक के बाहर की तस्वीरों में भी एक व्यक्ति के साथ वही संदिग्ध महिलाएं खड़ी नजर आ रही हैं।
दशरथ विश्वकर्मा ने इस घटना की जानकारी पटेरा थाने में दी, जहां थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना बैंक में सुरक्षा के प्रति लापरवाही को उजागर करती है और बैंक ग्राहकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Continue With Google
Comments (0)