ग्वालियर से थाटीपुर इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने 5 लोगों की जान ले ली, ऑटो और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर के दौरान एक ही परिवार की पांच लोगों की जान चली गई चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था वहीं पांचवें व्यक्ति की सांसें उपचार के दौरान थम गईं। ऑटो में शीतला माता से लौट रहे 9 लोग सवार थे। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल है बीती देर रात परशुराम चौराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी थी जिसमें पांच लोगों की मौत हुई और बाकी चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं घायलों को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया ट्रॉमा सेंटर पहुंचे एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि घायलों में ऑटो ड्राइवर के हेड इंजरी है वहीं दो बच्चों का इलाज चल रहा है स्कॉर्पियो और उसके ड्राइवर को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई जा रही है।