बिलौआ गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलौआ में हुई गोलीकांड की घटना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी इला टंडन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामले में तेजी से कार्रवाई हुई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
बिलौआ गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार बिलौआ में हुई गोलीकांड की घटना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गोलीकांड

Continue With Google
Comments (0)