एलिवेटेड कॉरिडोर पर युवा कर रहे थे शराबखोरी  सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा

सागर / शहर के एलिवेटेड कॉरिडोर पर शराबखोरी और हुड़दंग की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम  को प्रभावी कार्रवाई की। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल स्वयं सिविल ड्रेस में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर शराबखोरी में लिप्त युवकों को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एलिवेटेड कॉरिडोर पर कुछ युवक काफी देर से खुलेआम शराब पी रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही थाना प्रभारी मनीष सिंघल को मिली, उन्होंने बिना देर किए रणनीति बनाते हुए सिविल ड्रेस में टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।  पुलिस ने पकड़े गए 3 युवकों से मौके पर पूछताछ की और बाद में सभी को आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एलिवेटेड कॉरिडोर पर इस तरह की शराबखोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, हुड़दंग और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।