सोहागी थाना पुलिस ने किया बैट्री चोरी के गिरोह का पर्दाफाश
रीवा: सोहागी थाना पुलिस ने बैट्री चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा किया है, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी गोदामों और धर्मकांटा से बैटरियां चुराकर उन्हें उत्तर प्रदेश में बेचते थे।
मामला सोहागी थाना क्षेत्र के चंदई गांव का है, जहां चोरों ने बैट्री चोरी की घटना को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गहराई से तफ्तीश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस की सघन पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे और पूछताछ जारी रखी है।
थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि चंदई गांव में गोदाम और धर्मकांटा में अज्ञात चोरों ने बैट्री चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी गई 6 बैटरियां जप्त कर ली हैं और मामले की जांच जारी है।
इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में बैट्री चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
Continue With Google
Comments (0)