गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी बेटा , 35 दिन बाद गिरफ्तार । जंगलों में छिपकर  काट रहा था। फरारी।

बड़वानी। जिले के चर्चित पिछोड़ी हत्याकांड का आरोपी अब पुलिस कीगिरफ्त में है। 
 बता दे की 19 अप्रैल को रुपयों के विवाद में अपने 58 वर्षीय पिता जगन बडोले की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी थी ।ओर हत्या के बाद वे फरार हो चुका था जिसकी तलाश बड़वानी पुलिस द्वारा लगातार आसपास सहित सीमावर्ती व अन्य राज्यों में तलाश की जा रही थी लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने के चलते जिला पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल ने भी इस हत्या के आरोपी के गिरफ्तारी के लिए  इनामी राशि की घोषणा भी की गई थी।
हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले से जंगल में ठिकाना बना रखा था और वहीं नमक-बाटी खाकर दिन गुजार रहा था। वही सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अमलाली के जंगल में छिपा है। पुलिस को देखकर वह पहाड़ी से कूदकर भागने लगा, जिससे उसके दोनों पैरों में चोट लग गई। घायल हालत में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन सहित 20 सदस्यीय टीम शामिल रही।