रंगमहल में मस्जिद बनाने, बाहरी लोगों के आने,धार्मिक गतिविधियों को लेकर नागरिकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

सागर /इतवारी टोरी क्षेत्र के रंग महल में धार्मिक गतिविधियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी मामले को लेकर बुधवार को इटवारी टोरी के नागरिक हिंदू संगठन पदाधिकारी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा


नागरिकों का कहना है कि पूर्व महापौर एवं किन्नर गुरु कमला बुआ के जीवनकाल में मोहल्ले में दुर्गा पूजा और गणेश पूजन शांतिपूर्ण रूप से होते रहे हैं। उनके निधन के बाद किरणबाई के उत्तराधिकारी बनने के बाद रंगमहल में एक पुराने मंदिर स्थल पर कथित रूप से मजार बनाए के आरोप लगाए। मोहल्ले वालों के आरोप है कि पहले अजान नहीं होती थी अब लाउडस्पीकर लगाकर होने लगी है,बाहरी लोगों का आना-जाना होता है मीट की हड्डियां फेंकी जाने लगी है, जिससे मोहल्लेवासी काफी परेशान है।नागरिकों ने खुद को सनातनी हिंदू बताते हुए कहा कि वे अपनी परंपराओं के अनुसार धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से करना चाहते हैं। नागरिकों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि बीते दिनों किन्नर रानी ठाकुर ने किन्नर गुरु किरणबाई पर रंग महल में किन्नरों का धर्म परिवर्तन कराने और वहां मस्जिद बनाए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।