गंजबासौदा के ग्राम सुनारी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 4 साल की मासूम बच्ची का शव  गड्ढे में मिला है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए गंजबासौदा के राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते गला दबाकर बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही गंजबासौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।