आलोट (रतलाम)। ताल-जावरा रोड पर नए बस स्टैंड के सामने शनिवार रात सड़क दुर्घटना में आलोट निवासी मुकेश पिता राधेश्याम शुक्ला (38) की मौत हो गई। ताल पुलिस ने मर्ग क्रमांक 62/26 दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दुर्घटना 17 अक्टूबर की रात करीब 7:30 बजे हुई। पुलिस को रात 10:19 बजे जितेंद्र पिता लक्ष्मीनारायण व्यास (47), निवासी मिर्जावासी, ने घटना की सूचना दी।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह आलोट के शासकीय अस्पताल में कराया जाएगा। ताल पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।