टेकनपुर में संयुक्त कार्रवाई: गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
डबरा। टेकनपुर क्षेत्र में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में थाना डबरा सिटी, थाना देहात एवं क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही।
पुलिस ने करीब 1 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शहर के बीचों-बीच मिठाई की दुकान की आड़ में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार चला रहा था।
मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि डबरा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है।
संवाददाता: मनीष बरोदिया

Continue With Google
Comments (0)