आलोट। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर यातायात पुलिस ने बुधवार को नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी के नेतृत्व में की गई चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों के सीटबेल्ट की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 18 चालान बनाए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय गति सीमा, यातायात संकेतों और अन्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी है और वाहन चालकों को स्वयं की सुरक्षा के साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।
Continue With Google