आलोट ताल। विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने के मामलों में फरार चल रहे आरोपी को ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन में थाना ताल पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सांगाखेड़ा निवासी जीवन पिता रमेश बलाई (26) को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना ताल के अपराध क्रमांक 150/26, 151/26, 152/26, 223/26 एवं 264/26 में धारा 303(2), 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामलों में फरार बताया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया है। उससे ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी की घटनाओं तथा अन्य संबंधित मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2020 में अपराध क्रमांक 384/20 धारा 379 भादवि तथा वर्ष 2023 में अपराध क्रमांक 299/23 और 300/23 धारा 379 भादवि के मामले भी दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2026 में भी उसके विरुद्ध कई प्रकरण दर्ज होना पुलिस रिकॉर्ड में दर्शाया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, उनि. कांतिलाल सोनार्थी, सउनि. मदनसिंह डोडिया, प्र. आर. निकोलस लकड़ा, आर. हरीशंकर, आर. देवेंद्र कायस्थ, आर. नीलेश शर्मा एवं आर. नितिन सक्सेना की विशेष भूमिका रही।