*त्यौंथर में भीषण आग से 35 एकड़ गेहूं की फसल राख, 15 किसानों की मेहनत स्वाहा*

जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमिलिया (चंदपुर के पास) में उस समय हड़कंप मच गया, जब खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 35 एकड़ में फैली पकी हुई फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
इस आगजनी की घटना में लगभग 15 छोटे किसानों की सालभर की मेहनत कुछ ही पलों में राख में तब्दील हो गई। किसानों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम देर से मौके पर पहुंची, तब तक फसल जल कर राख  हो गई । घटना के बाद प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंचती, तो फसल का बड़ा हिस्सा बचाया जा सकता था।