बरगी नगर में शराब की पेटियां पकड़कर ग्रामीणों ने पकड़ा खेल!
शराब दुकान से पेकारी के लिए जा रही थी 3 पेटी शराब, ग्रामीणों ने रोककर पुलिस को सौंपा
बरगी नगर। बरगी नगर और आसपास के इलाकों में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने बरगी नगर शराब दुकान से पेकारी के लिए ले जाई जा रही बताई जा रही तीन पेटी शराब पकड़कर बरगी नगर पुलिस के हवाले कर दी।
बताया जा रहा है कि पकड़ी गई शराब में प्लेन और मसाला के पाव शामिल थे। ग्रामीणों द्वारा शराब को पुलिस के सुपुर्द किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
इधर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संजू लाल मेहरा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में जबलपुर पुलिस अधीक्षक को लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में शराब की कथित अवैध बिक्री के कारण माहौल प्रभावित हो रहा है और चोरी जैसी घटनाओं को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि शराब दुकान से तीन पेटी शराब आखिर कहां और किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी? इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।
वही इस प्रकार अवैध रूप से शराब के परिवहन होने पर इसमें पुलिस क़ी भूमिका भी संदिग्ध नजर आती है
Continue With Google