नौरोजाबाद: विधवा महिला के ठेले पर विवाद ने लिया गंभीर मोड़
नौरोजाबाद के सिविल लाइन तिराहे पर एक विधवा महिला के ठेले को लेकर छिड़ा विवाद अब गंभीर रूप धारण कर चुका है। जूते के कारोबार से जुड़े एक संचालक ने महिला के ठेले के सामने अपने ठेले को लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार, ठेला हटाने को लेकर शुरू हुआ यह मामूली विवाद अब झगड़े का रूप ले चुका है। आरोप है कि जूता संचालक द्वारा महिला को धमकियां दी जा रही हैं और ठेला हटाने से साफ इनकार किया जा रहा है।
महिला की न्याय की गुहार
पीड़ित विधवा महिला न्याय की आस में दर-दर भटक रही है। उसने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज कराई है और साथ ही थाना नौरोजाबाद में भी इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रशासन की कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद के राजस्व अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने कर्मचारियों की भूमिका पर नाराजगी जताई है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाता है और पीड़ित महिला को न्याय दिलाने में सफल होता है।

Continue With Google
Comments (0)