अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत बुधवार की देर रात 20 वर्षीय युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। युवती अपने 17 वर्षिय युवक दोस्त के साथ सुनसान जगह में समय बिताने गई थी, लड़की को अकेला पाकर आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के साथ गए नाबालिग युवक पर आरोपियों ने किया हमला, जिससे युवक घायल होकर गिर पड़ा, होश आने पर घायल युवक के विरोध के बाद आरोपी भाग गये। अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों द्वारा युवती से की गई छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास इसके बाद संदेहास्पद स्थिति में अस्पताल में युवती को लाया गया। जहाँ युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। मौत के कारण का अब तक पता नही चल पाया है।
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले में लड़की के साथ आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ करने और युवती के साथ गए नाबालिग युवक के साथ मारपीट करने की बात कही है वही पूरे मामले के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत की बात भी सामने आई है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है युवती के साथ हुई घटना और म्रत्यु को पुलिस द्वारा दुष्कर्म का प्रयाश बताया जा रहा है। दुष्कर्म की घटना को पुलिस द्वारा नकारा जा रहा है। वही दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी सामने आई है।
Continue With Google