गुना: शहर के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ा डेखनी के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान भुल्लनपुरा स्थित साईं सिटी कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय विकास रघुवंशी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। कांस्टेबल आलोक रघुवंशी और चालक हिदायतुल्लाह ने घायल विकास को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
मां कृष्णा रघुवंशी ने बताया कि विकास सुबह करीब 9:30 बजे घर से कटिंग कराने के लिए निकला था। वह अपनी मोटरसाइकिल पर था और पेशे से ट्रक ड्राइवर है। बाद में परिजनों को सूचना मिली कि विकास झुलसी हुई अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
विकास के पिता मनोज रघुवंशी भी ट्रक चालक हैं। घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
इस गंभीर घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस के आने वाले निष्कर्षों का सभी को इंतजार है।

Continue With Google
Comments (0)