गड़ी जसवाड़ी में महिला एवं बालिका जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
केसरिया महिला कल्याण समिति, खंडवा द्वारा गड़ी जसवाड़ी में महिला एवं बालिका जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. उदेजा मैम (प्रकाश अस्पताल, खंडवा) रहीं, जिन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं निःशुल्क काउंसलिंग प्रदान की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि मिस चौहान भाभीसा, प्रेसिडेंट – केसरिया क्लब, की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने महिलाओं को जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहयोग के महत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए।
इस अवसर पर जागरूकता के साथ मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम और अधिक उत्साहपूर्ण रहा।
जसवाड़ी परिवार की ओर से डॉ. उदेजा मैम, मिस चौहान भाभीसा एवं केसरिया क्लब के सभी सदस्यों का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए पवनेश मौर्य एवं अनुप्रिया मौर्य ने सभी सहयोगियों, सदस्यों एवं उपस्थित महिलाओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
Continue With Google
Comments (0)