महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेसियों ने दोहराया अहिंसा और एकता का संकल्प
खंडवा।
30 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 11 बजे खंडवा स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सभी कांग्रेसी पार्षद एवं कार्यकर्ता वरिष्ठ शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में नगर पालिका निगम से चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां सभी ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि 30 जनवरी का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को स्मरण करने और उन पर चलने का संकल्प दोहराने का दिन है। महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन अहिंसा, सत्य और सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर आधारित रहा। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एकजुट कर समानता और भाईचारे का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में गांधीजी के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं और कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस के द्वारा किया गया नमन
नगर निगम के पास किया गया माल्यार्पण
Continue With Google
Comments (0)