खंडवा में सर्व भारतीय हिंदू बंगाली संगठन का कार्यक्रम, बंगाल की घटनाओं पर जताया रोष

खंडवा। सर्व भारतीय हिंदू बंगाली संगठन के तत्वावधान में शहर के एक निजी होटल में सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंडवा शहर सहित जिले भर से सर्व भारतीय हिंदू बंगाली समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इंदौर से प्रांत स्तरीय पदाधिकारी विशेष रूप से खंडवा पहुंचे। कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित बंगाली समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में हो रही घटनाओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदू समाज के साथ हो रही घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं और इस पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती के संदेश के साथ किया गया।