बड़वानी (ईएमएस)। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन आगामी 10 फरवरी, मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। इस मेले में देश की पाँच प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी, जो विभिन्न पदों के लिए बल्क वैकेंसी लेकर आ रही हैं। साक्षात्कार के बाद योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे।
प्रमुख कंपनियाँ और रिक्तियों का विवरण:
- महिमा फायबर्स (खरगोन) - श्रमिक (150) - योग्यता: 5वीं-12वीं - वेतन: ₹10,530
- मराल ओवरसीज (खरगोन) - प्रशिक्षु (100) - योग्यता: 5वीं पास - वेतन: ₹7,904 - ₹11,258
- केडीएस इंटरप्रायजेस (पीथमपुर) - तकनीकी पद (80) - योग्यता: 8वीं-आईटीआई - वेतन: ₹13,000 - ₹25,000
- वेली लायन सिक्योरिटी (भोपाल) - गार्ड/बाउंसर (160) - योग्यता: 8वीं-12वीं - वेतन: ₹12,000-₹30,000
- आईनोक्स विण्ड (बड़वानी) - हेल्पर (30) - योग्यता: 10वीं-12वीं - वेतन: ₹13,000
महिलाओं के लिए स्वरोजगार का अवसर: बीमा सखी और तकनीकी प्रशिक्षण
आजीविका मिशन और एलआईसी के सहयोग से जिले की महिलाओं को बीमा सखी के रूप में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 10वीं पास इच्छुक महिलाएँ आधार और पैन कार्ड के साथ आजीविका मिशन कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं।
इसके अलावा, आरसेटी और आईटीआई में मोटर रिवाइंडिंग, लाइट फिटिंग और वेल्डिंग जैसे नए शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
महत्वपूर्ण निर्देश:
इच्छुक आवेदक अपने अंकसूची, आधार कार्ड, समग्र आईडी और फोटो के साथ 10 फरवरी को मेले में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9755357590 पर संपर्क करें।
इस रोजगार मेले में भाग लेकर जिले के युवा अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
Continue With Google
Comments (0)