कलेक्टर के कुशल नेतृत्व और राजस्व कार्यों की सतत मॉनिटरिंग से छतरपुर जिले ने स्वामित्व रजिस्ट्री में हासिल की बड़ी उपलब्धि
स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत जिले में रजिस्ट्रियां एक लाख पार
कलेक्टर की नियमित समीक्षा, प्रभावी रणनीति और निरंतर मार्गदर्शन से प्रदेश में छठवें स्थान पर पहुंचा छतरपुर जिला
---
स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छतरपुर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के कुशल नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले में स्वामित्व रजिस्ट्रियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। जिले को निर्धारित 1 लाख 86 हजार 707 रजिस्ट्रियों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1 लाख 251 रजिस्ट्रियां पूर्ण करने में सफलता मिली है। इस उपलब्धि के साथ छतरपुर जिला प्रदेश में छठवें स्थान पर पहुंच गया है।
कलेक्टर श्री मीना ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना को प्राथमिकता देते हुए इसके क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों से लगातार संवाद कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण पर जोर दिया तथा अधिकारियों एवं मैदानी अमले को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर की सक्रियता, कार्यों के प्रति गंभीरता और लगातार की गई समीक्षा से जिले में योजना के क्रियान्वयन को नई गति मिली।
कलेक्टर के निरंतर मार्गदर्शन और प्रभावी निगरानी में राजस्व अधिकारियों, पटवारियों ने जिले ने एक लाख रजिस्ट्रियों का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है। शेष लक्ष्य को भी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कार्यों में निरंतर तेजी लाई जा रही है।
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur
सरकार-योजना
कलेक्टर के कुशल नेतृत्व और राजस्व कार्यों की सतत मॉनिटरिंग से छतरपुर जिले ने स्वामित्व रजिस्ट्री में हासिल की बड़ी उपलब्धि
November 27, 2026 10:33 PM
1 min read
14 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google