*देवरी ग्राम पंचायत भ्रष्टाचार की लिखी रही अलग इबारत। ग्राम विकाश की राशि स्वाल्पाहार में हो रही खर्च ।*

रामनगर मैहर-- विकाश खण्ड क्षेत्र रामनगर के देवरी ग्राम पंचायत में शासन द्वारा जारी पाचवां वित्त की राशि ज्यादातर ग्राम विकास में ना खर्च हो कर सरपंच सचिव रोजगार सहायक के स्वाल्पाहार समोसा नमकीन मीठा और लड्डू में हो रही खर्च।
             देवरी ग्राम वाशियो ने हर्ष के साथ  बताया है की हमारे यहां के सरपंच सचिव रोजगार सहायक ग्राम विकास पर कम स्वयं के भोज पर ज्यादा राशि का उपभोग कर रहे हैं। देखने में तो इनका शरीर दुबला पतला किन्तु इनका पेट बड़ा जबर जंग है। 
          जो की स्वाल्पाहार पर (8700) आठ हजार सात सौ रूपये (10000) दस हजार रूपए और (10200) दस हजार दो सौ रूपये के बिल ही इनके भूखे पेट की ज्वाला का प्रदर्शित कर रही।