इछावर विधानसभा को बड़ी सौगात, 13 नवीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत, ग्रामीणों में हर्ष*
*इछावर।* मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इछावर विधानसभा क्षेत्र में 13 नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति दी गई है। इससे क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास को मजबूती मिलेगी और छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वीकृत केंद्र इस प्रकार हैं -
*ग्राम पंचायत - स्वीकृत ग्राम*
हीरापुर - रलावती
सालीखेड़ा - रतनाखेड़ी
बिलखेड़ा - धमनिघाट मोहल्ला
बिलखेड़ा खुर्द - बिलखेड़ा खुर्द
डोडी - रातिखेड़ा
*नांगली - प्रतापपुरा*
दुर्गपुरा - कलिआखेड़ी
सुकलिया - पटाडिया बांका
बदखेड़ा कुर्मी - देहखेड़ी
गादिया - बोरदी खुर्द
सेंमली जदीद - मीनपुर नोवाबाद
मौनपुर लेंड्डी - भोजपुरा
मोलगा - गोयलखेड़ी
क्षेत्रवासियों ने इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं इछावर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री करण सिंह वर्मा का आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि विष्णु सिंह वर्मा ने बताया कि इन केंद्रों के बनने से ग्रामीण बच्चों को गांव में ही पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
_इछावर विधानसभा को मिली नई सौगात!_
म.प्र. सरकार द्वारा इछावर में 13 नए आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत। नांगली पंचायत के प्रतापपुरा सहित 13 गांवों को लाभ मिलेगा।
क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास को सुदृढ़ करने के लिए म.प्र. सरकार एवं शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार!
- विष्णु सिंह वर्मा
Continue With Google