*नेपानगर, 17 सितंबर 2026* - सृष्टि के शिल्पकार, भगवान विश्वकर्मा की जयंती के पावन पर्व पर नेपा लिमिटेड के विद्युत विभाग में आज एक *अत्यंत भव्य, दिव्य और गरिमामय पूजा महोत्सव* का आयोजन किया गया। पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा।

 

*मुख्य यजमान* के रूप में *निदेशक (वित्त) श्री डिक्सन साहब एवं महाप्रबंधक (कारखाना) श्री राम एलिगेशन* ने संयुक्त रूप से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया।

 

पूजा का संपूर्ण विधि-विधान *युवा, तेजस्वी विद्वान पंडित श्री ईशान व्यास* द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पंडित जी के मुखारविंद से निकले मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

इस पावन अवसर पर विभाग प्रमुख *श्री किशोर महाजन, श्री सुमंत कानफाडे*, श्रमिक संघ के कर्मठ अध्यक्ष *श्री प्रवीण सोनी*, *श्री अरूण फर्कले, श्री सुधीर भावसार, श्री संजय उपाध्याय, श्री सुनील महाजन, श्री संजय पाटिल* सहित नेपा मिल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण परिवार सहित उपस्थित रहे और भगवान से मिल की उत्तरोत्तर प्रगति व सभी श्रमिकों के मंगल की कामना की।

 

अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

 

*।। जय श्री विश्वकर्मा, जय श्री नेपा ।।*