आमला। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार, 27 जुलाई 2026 को सांदीपनि विद्यालय, आमला में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति सकारात्मक सोच का निर्माण करना था।
अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ परिसर को स्वच्छ बनाने में भाग लिया तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप नागले, डॉ. सतीश साहू एवं स्पोर्ट्स शिक्षिका दीपिका नागर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को सदैव स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
Continue With Google
Comments (0)