मोहनगढ़। गांव में बढ़ती अराजकता और बिगड़ते शांति सौहार्द को देखते हुए मोहनगढ़ क्षेत्र के रानीपुरा गांव में सर्व समिति द्वारा शराबबंदी का ऐलान किया गया है। इस कदम का उद्देश्य खोया हुआ भाईचारा और शांति लौटाना है।
गौरतलब है कि रानीपुरा में अवैध शराब का विक्रय और सेवन एक गंभीर समस्या बन चुकी थी। इस स्थिति को सुधारने के लिए ग्राम सरपंच प्रतिनिधि रजनीश यादव ने अंजनी माता मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में सभी समाज के लोग उपस्थित थे और उन्होंने गांव में शराबबंदी को लेकर ठोस निर्णय लिए।
शराबबंदी के तहत लिए गए निर्णय
- गांव में शराब बेचने वाले को ₹11,000 का अर्थदंड लगाया जाएगा।
- शराब पीने वाले पर ₹5,000 का अर्थदंड लागू होगा।
- शराब बेचने या पीने वालों की जानकारी देने वाले को ₹1,100 का गोपनीय पुरस्कार दिया जाएगा।
इस पहल का मकसद गांव में बढ़ते अपराध और सामाजिक तानाबाना को सुधारना है। उम्मीद की जा रही है कि इन निर्णयों से रानीपुरा गांव में शांति और सौहार्द लौट आएगा।

Continue With Google
Comments (0)