*पत्रकार साथी धर्मेंद्र असाटी को मातृ शोक, दी श्रृद्धांजलि*

*पत्रकार धर्मेंद्र की मां को पत्रकार संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

खुरई /पत्रकार संघ खुरई ने पत्रकार साथी धर्मेंद्र असाटी जी की पूज्य माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति और परिवार को संबल मिलने के लिए प्रार्थना की गई।

वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण तिवारी ने कहा कि मृत्यु तो अटल सत्य है लेकिन माता-पिता की सेवा भी पुत्र का कर्तव्य है, जो धर्मेंद्र असाटी ने निभाया है। हेमंत जैन ने कहा कि विगत दिनों से उनकी मां बीमार थी और धीरे-धीरे कई बीमारी भी उन्हें हो गई, काफी इलाज धर्मेंद्र ने कराया, खूब सेवा की, लेकिन वह हमारे बीच नहीं रहीं।

पत्रकार संघ अध्यक्ष अमित दुबे ने बताया कि धर्मेंद्र ने अपनी माता जी की श्रवण कुमार की तरह दिन-रात सेवा की और खुरई, सागर, भोपाल में भी इलाज कराया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की इच्छा के आगे किसी की नहीं चलती, लेकिन परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें और पुण्य आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें, ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने माता जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
इस अवसर पर पत्रकार संघ अध्यक्ष अमित दुबे, प्रेमनारायण तिवारी, विष्णु पाराशर हेमंत जैन,प्रवीण नामदेव, मुकेश नामदेव, नितिन पटेरिया,रहीस ठाकुर, नूरमोहम्मद सौदागर, प्रशांत श्रीवास्तव,मुन्ना दांगी,परेश जैन,करतार यादव, बृजेश विश्वकर्मा,मनोज वाधवानी,लाखनसिंह कुर्मी, राहुल असाटी,हिमांशु बजाज, प्रदीप आठिया, आयुष भार्गव, नीरज ताम्रकार, मनीष रजक सहित पत्रकार मौजूद रहे।