खिमलासा: शासकीय महाविद्यालय के नए भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता

शासकीय महाविद्यालय खिमलासा, जिसकी स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी, अब नए भवन में संचालित हो रहा है। हालांकि, यह नया भवन खिमलासा से 2 किलोमीटर दूर स्थित है, और रास्ते में डरावने पेड़ों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे छात्राओं में सुरक्षा संबंधी चिंताएँ उत्पन्न हो रही हैं।

खिमलासा निवासी राजकुमार जैन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और सागर कलेक्टर को डाक के माध्यम से आवेदन भेजा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि महाविद्यालय के पास एक पुलिस चौकी स्थापित की जाए ताकि छात्राएं सुरक्षित महसूस कर सकें।

इसके अलावा, कृषि मंडी बीना रोड पर स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग भी की गई है, क्योंकि वहां शराबियों का जमावड़ा दिन-रात लगा रहता है, जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंता का विषय है।

राजकुमार जैन की इस पहल की स्टेट न्यूज ने सराहना की है।

प्रतिपाल राजपूत, बीना/खिमलासा