बाइक का लॉक तोड़कर पेट्रोल सूंघने का नशा: स्टेशन रोड पर मानसिक रोगी की हरकत कैमरे में कैद

विशेष संवाददाता: जब बात नशे की आती है, तो शराब, गांजा, या अफीम का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। यह घटना केवल नशेड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है।

घटना सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र की है, जहां एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने अपनी लत के चलते सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर पेट्रोल का नशा किया। यह घटना सर्वोदय चौराहा स्टेशन रोड और रेलवे इंस्टिट्यूट के बाहर की है।

कैमरे में कैद तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह व्यक्ति पहले मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ता है और फिर पेट्रोल की गंध सूंघता है। मोटरसाइकिल के मालिक को तब पता चला जब उनका पेट्रोल गायब हो गया और लॉक टूटा हुआ मिला। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल का कहना है कि पेट्रोल का नशा घातक बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे मरीजों को सुधार गृह या अन्य संस्थानों में उपचार की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

SDOP ने बताया कि इस प्रकार के मानसिक रोगियों की पहचान संबंधित विभागों और एनजीओ के माध्यम से की जाएगी, ताकि नगर में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

  • डॉ. संजीव अग्रवाल, बीएमओ सिविल हॉस्पिटल बीना: "पेट्रोल का नशा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।"
  • संतोष चौरसिया, स्थानीय निवासी: "यह घटना सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।"

रिपोर्ट: प्रतिपाल राजपूत, बीना/खिमलासा