खुरई में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मुस्लिम समाज का प्रदर्शन
लोकेशन: खिमलासा
रिपोर्टर: प्रतिपाल राजपूत
खुरई में मुस्लिम समाज ने सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। खिमलासा थाना क्षेत्र से संबंधित एक युवक द्वारा मुस्लिम समाज की महिलाओं और बेटियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में, मुस्लिम समाज के लोग रविवार को बड़ी संख्या में शहरी थाने पहुंचे। उन्होंने एसडीएम मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामले की जानकारी देते हुए जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष इसरत अली ने बताया कि खिमलासा के ग्राम पलुआ निवासी बृजेंद्र ठाकुर (उर्फ बाबा वजनदार) लगातार सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज के खिलाफ अपमानजनक वीडियो पोस्ट कर रहा है। इन पोस्टों से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि क्षेत्र में सांप्रदायिक दंगे भड़कने का खतरा भी बढ़ गया है।
- इसरत अली ने मांग की कि आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।
- बृजेंद्र ठाकुर की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।
- स्थानीय लोगों का आरोप है कि बृजेंद्र ठाकुर बार-बार धर्म विशेष को निशाना बनाकर वीडियो पोस्ट कर रहा है।
- वह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृजेंद्र ठाकुर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बाइट: इसरत अली (जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष)
बाइट: प्रवीण अष्ठाना (खुरई एसडीओपी)
समाज के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं रोकी जा सकें।

Continue With Google
Comments (0)