*टीकमगढ़।* शहर के महेंद्र सागर तालाब के पास सागर बाईपास पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क पर आए आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी।
कार में टीकमगढ़ के ही चार दोस्त सवार थे। कार पानी में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि चारों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का शीशा खोलकर बाहर छलांग लगा दी और तैरकर किनारे आ गए। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि चारों युवक सुरक्षित हैं, जानवर को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। रात में बाईपास पर आवारा जानवरों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
Continue With Google