बड़ी कार्रवाई: बुधनी पुलिस ने 1187 लीटर
डोल ग्यारस पर्व पर 106वीं वर्ष की परंपरा के अनुसार निकला डोल
मुख्य मार्ग से निकली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया भगवान का आशीर्वाद
बुधनी। मंगलवार को बुधनी नगर में डोल ग्यारस पर्व श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार स्वर्गीय मोनीबाबा ट्रस्ट समिति द्वारा लगातार 106वें वर्ष डोल निकाला गया। प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू हुआ डोल नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बुधनी घाट पहुंचा।
डोल के नगर में निकलने के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोल यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आया। लोगों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर डोल के दर्शन किए।
डोल यात्रा में प्रमोद चौहान, रामेश्वर यादव, अर्जुन मालवीय, सतेंद्र सिंह जाट, किशन मालवीय, सतीश गुप्ता, सतेंद्र शर्मा, अजय यादव, बंटी शर्मा, विनोद शिवहरे, गिरजा शंकर तिवारी, अर्जुन राजपूत, मनीष तिवारी, मनीष राजपूत, रामजी तिवारी, नमन यादव, अमन मालवीय, सिकंदर, कृष्ण तिवारी सहित मोनीबाबा ट्रस्ट समिति के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
आयोजकों के अनुसार डोल ग्यारस की यह परंपरा बुधनी में लंबे समय से चली आ रही है और लगातार 106 वर्षों से इसका आयोजन किया जा रहा है। परंपरा के प्रति नगरवासियों की आस्था आज भी कायम है, जिसके चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोल यात्रा में शामिल होते हैं।
मध्य प्रदेश स्पेशल
डोलग्यारस पर्व पर निकला डोल
डोल ग्यारस
September 22, 2026 07:03 PM
1 min read
0 views
1/3
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google