*मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग* *टीकमगढ़।* बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहा से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक विरोध जताया। कांग्रेस नेता इरशाद मोहम्मद काले कपड़े पहनकर सीने पर ज्ञानेश कुमार की फोटो लगाए हुए थे। कार्यकर्ताओं ने उस फोटो को जंजीरों में जकड़कर अपना विरोध जताया। *चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप* प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने आरोप लगाया कि देशभर में हुई 'वोट चोरी' के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सीधे जिम्मेदार हैं। उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदर्शन में जिला प्रभारी प्रभु सिंह ठाकुर, खरगापुर विधायक चंदा सिंह गौर, पंकज अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग* *टीकमगढ़।* बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव
September 30, 2026 10:32 PM
1 min read
2 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google