*पॉलिटेक्निक छात्र के स्मार्ट स्केयरक्रो मॉडल से प्रभावित हुए कलेक्टर, किसानों की बैठक में कराया प्रदर्शन* *टीकमगढ़।* शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में छात्रों के नवाचारी मॉडलों ने सभी का ध्यान खींचा। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के छात्र मृत्युंजय पाठक द्वारा बनाए गए स्मार्ट स्केयरक्रो मॉडल की विशेष सराहना की। मृत्युंजय ने पारंपरिक बिजूका की अवधारणा को आधुनिक सेंसर तकनीक के साथ जोड़ा है। उनके मॉडल में सॉइल मॉइस्चर सेंसर, रेन सेंसर और ह्यूमिडिटी सेंसर लगाए गए हैं, जो मिट्टी में नमी, वर्षा और वातावरण की आर्द्रता की जानकारी देते हैं। यह मॉडल फसलों को पक्षियों से बचाने के साथ-साथ स्मार्ट कृषि और फसल संरक्षण में भी उपयोगी है। मॉडल की उपयोगिता से प्रभावित होकर कलेक्टर ने छात्र को उसी दिन शाम 4 बजे कलेक्टर सभागार में आयोजित किसानों की बैठक में आमंत्रित किया। बैठक में मृत्युंजय ने किसानों के सामने मॉडल का प्रदर्शन कर उसकी कार्यप्रणाली और सेंसरों की उपयोगिता समझाई। किसानों ने भी इस नवाचार में रुचि दिखाई। यह पहल तकनीकी शिक्षा को सीधे खेती से जोड़ने का उदाहरण बनी। महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार छात्रों को नवाचार और प्रोटोटाइप निर्माण के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है और मृत्युंजय का यह प्रयास तकनीकी शिक्षा और किसान हितों के बीच समन्वय का सराहनीय कदम है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*पॉलिटेक्निक छात्र के स्मार्ट स्केयरक्रो मॉडल से प्रभावित हुए कलेक्टर, किसानों की बैठक में कराया प्रदर्शन* *टीकमगढ़।* शासकीय पॉलिटेक्निक मह
October 16, 2026 08:36 PM
1 min read
13 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google