खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने जांच दल उतरा मैदान में कुरकुरे के लिए नमूने,
*टीकमगढ़, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए गठित जांच दल द्वारा आज विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
जांच दल द्वारा कुंवरपुरा रोड स्थित अमन फूड प्रोडक्ट से मक्का टुकड़ी एवं कुरकुरे के नमूने लिए गए। वहीं, सुधासागर रोड, टीकमगढ़ स्थित अग्रश्री फूड प्रोडक्ट से फ्राइम्स के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।
लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, टीकमगढ़ शामिल रहे।
मध्य प्रदेश स्पेशल
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने जांच दल उतरा मैदान में कुरकुरे के लिए नमूने, *टीकमगढ़, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिले में
October 22, 2026 06:47 PM
1 min read
19 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google