शादी कराने की मांग लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा 22 वर्षीय युवक, बोला—साहब! मेरी शादी करवा दीजिए; आवेदन पर प्रशासन भी असमंजस में!
शादी में रोड़ा बन रहे मोहल्ले वाले! 22 वर्षीय युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार, प्रशासन के सामने अनोखा मामला
टीकमगढ़ के कुण्डेश्वर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित चौपाल में एक ऐसी फरियाद सामने आई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां 22 वर्षीय युवक शिवम राय अपनी शादी कराने की मांग लेकर सीधे कलेक्टर के पास पहुंच गया।
दरअसल, कुण्डेश्वर निवासी शिवम राय ने कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को आवेदन सौंपकर अपनी शादी कराने की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि उसकी शादी के लिए लड़की वाले तो आते हैं, लेकिन घर तक पहुंचने से पहले ही वापस लौट जाते हैं।
शिवम का आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के कुछ लोग लड़की वालों को उसके बारे में उल्टी-सीधी बातें बताकर बरगला देते हैं, जिसके चलते लड़की वाले बिना घर पहुंचे ही लौट जाते हैं। युवक के मुताबिक, इस तरह की घटना कई बार हो चुकी है।
अब सवाल यह है कि शादी कराने की मांग से जुड़े इस आवेदन पर प्रशासन क्या कदम उठाएगा? युवक की समस्या का समाधान कैसे होगा? फिलहाल, इस अनोखी फरियाद पर प्रशासन के सामने भी असमंजस की स्थिति नजर आई।
कुण्डेश्वर से सामने आया यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
Continue With Google