*बल्देवगढ़ के कैलपुरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर प्रशासन की छापामार कार्यवाही में 320 बोरी खाद जब्त*
*टीकमगढ़। (रिपोर्ट जमील खान) बल्देवगढ़ तहसील के ग्राम कैलपुरा में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 320 बोरी खाद जब्त की है।
जानकारी के अनुसार एसडीएम बल्देवगढ़ निशांत भूरिया, तहसीलदार प्राची जैन, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी महक खत्री एवं राजस्व विभाग के अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान बलवान लोधी के मकान से उर्वरक की 320 बोरियां बरामद हुईं।
पूछताछ में बलवान लोधी ने बताया कि उन्होंने अपना भवन ईशानगर निवासी अमित अग्रवाल को किराए पर दिया था और उक्त उर्वरक उन्हीं के द्वारा रखा गया है।
प्रशासन ने खाद की बोरियों के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*बल्देवगढ़ के कैलपुरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर प्रशासन की छापामार कार्यवाही में 320 बोरी खाद जब्त* *टीकमगढ़। (रिपोर्ट जमील खान) बल्देवगढ़
October 21, 2026 10:35 PM
1 min read
16 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google