*दिगौड़ा में अनोखी चोरी: चोर सोना-चांदी नहीं, चप्पलें लेकर फरार, वारदात CCTV में कैद* लोकेशन टीकमगढ़ मध्यप्रदेश रिपोर्ट जमील खान *टीकमगढ़।* जिले के दिगौड़ा कस्बे में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। यहां चोर ने सोना-चांदी या नकदी नहीं, बल्कि चप्पलें चुराईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में चोर आता है और चप्पल लेकर फरार हो जाता है। सोना-चांदी छोड़ चप्पल चोरी की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।