स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री के दबाव में महिला पटवारी निधि तिवारी की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती* *टीकमगढ़।/(रिपोर्ट जमील खान) स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कराने के दबाव में एक महिला पटवारी की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। महिला पटवारी को गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मामले में परिजनों और पटवारी संघ ने तहसीलदार पर निलंबन की धमकी देकर काम का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि लगातार दबाव के कारण महिला पटवारी मानसिक तनाव में थीं, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद पटवारी संघ में आक्रोश है। पटवारी संघ अध्यक्ष चंद्रिका समाधिया ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस तरह के दबाव में काम कराना गलत है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर दिनकर राठौर के अनुसार महिला पटवारी की हालत पर नजर रखी जा रही है। बेटी ने भी तहसीलदार द्वारा दबाव बनाने के आरोप लगाएं है ।
मध्य प्रदेश स्पेशल
स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री के दबाव में महिला पटवारी की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, टीकमगढ़। स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री को लेकर पटवारिय
October 10, 2026 09:36 AM
1 min read
42 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google