रीवा के जवा में युवा कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय का किया घेराव
तहसीलदार/SDM माइकल तिर्की को सौंपा ज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि न मिलने और भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा
लोकेशन जवा/
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र स्थित जवा तहसील कार्यालय में आज युवा कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित इस जंगी धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य तराई अंचल में आई बाढ़ के पीड़ितों को राहत राशि न मिलना, शासकीय कार्यालयों में फैला कथित भ्रष्टाचार, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था।
आइए देखते हैं हमारी यह विशेष रिपोर्ट...
तस्वीरें रीवा जिले के जवा तहसील कार्यालय की हैं, जहां युवा कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का गजमाला से स्वागत किया।
सभामंच से बोलते हुए मुख्य अतिथि और जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तराई अंचल बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है, लोग दाने-दाने को तरस रहे हैं, लेकिन प्रशासन राहत देने के बजाय सेवा संकल्प के नाम पर करोड़ों रुपए बहाकर जनसामान्य को छलने का काम कर रहा है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रधर सिंह ने क्षेत्रीय विधायक और स्थानीय प्रशासन को घेरते हुए कहा कि पूरा क्षेत्र नशे का गढ़ बन चुका है, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं और सड़कों की हालत बदतर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल और आयोजक अमित चक्रधर सिंह एवं अवनीश सिंह गहरवार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 13 सूत्रीय मांगों का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के अंत में एसडीएम जवा माइकल तिर्की को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए एक माह के भीतर सभी जायज मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया है।
बाइट 1: इंजीनियर राजेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी)
"आज देश और प्रदेश में युवाओं के बल पर ही बदलाव की लहर है... जहां जनता बाढ़ से बेहाल है, वहां सरकार सेवा संकल्प के नाम पर छलावा कर रही है।"
बाइट 2: चक्रधर सिंह (पूर्व महामंत्री, MPCC)
"अस्पतालों में दवा नहीं है, किसानों को मनमाने बिजली बिल दिए जा रहे हैं... भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता अब जागरूक हो चुकी है।"
बाइट 3: माइकल तिर्की SDM, जवा
"युवा कांग्रेस द्वारा 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्राप्त हुआ है... एक माह के भीतर नियमानुसार कार्रवाई कर निराकरण का प्रयास किया जाएगा।"
प्रशासन की ओर से एक महीने का आश्वासन तो मिल गया है, लेकिन देखना यह होगा कि क्या इन 13 सूत्रीय मांगों पर ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या फिर कांग्रेस आने वाले दिनों में अपने वादे के मुताबिक और उग्र प्रदर्शन की राह चुनेगी।
मध्य प्रदेश स्पेशल
रीवा के जवा में युवा कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय का किया घेराव तहसीलदार/SDM माइकल तिर्की को सौंपा ज्ञापन बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि न मिलने और भ्रष्टाचार का उठाया म
September 29, 2026 07:51 AM
1 min read
32 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google