संवाददाता: सर्वेश चौहान
रेहटी ब्रेकिंग न्यूज़: ओडिया के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लगभग 20 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग शादी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।
यह हादसा ओडिया दीपाखेडा मोड़ के पास हुआ, जब ट्राली एक आ रही कार को बचाने की कोशिश में अपना नियंत्रण खो बैठी। ट्राली में लगभग 40 महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। सूचना मिलने पर 100 डायल और अन्य वाहनों की मदद से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल रेहटी पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली में सवार सभी लोग होशंगाबाद जिले के होरिया पीपली गांव में शादी में गए थे। वे अपने परिजनों के यहां शादी के कार्यक्रम से भेरूंदा के ग्राम चींटी खेड़ा लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही रेहटी पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
सावधानी: इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे सड़क पर सतर्कता बरतें और नियमों का पालन करें।

Continue With Google
Comments (0)