मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किये 25करोड के विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण
सागर: एक समय बीमारू राज्य के रूप में पहचाने जाने वाला मध्य प्रदेश अब आत्मनिर्भरता, कृषि समृद्धि और तीव्र आर्थिक विकास का प्रतीक बन चुका है। इस परिवर्तन का श्रेय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व, सरकार की योजनाओं, बुद्धिमान नीतियों और किसानों की अटूट मेहनत को जाता है। राज्य न केवल विकास में बल्कि खाद्य उत्पादन में भी देश भर में नई पहचान बना चुका है।
यह विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम मर्दानपुर, शिकारपुर, और काटीघाटी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किए।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा, "भाजपा वह सरकार है जिसने हर व्यक्ति को जनहितैषी योजनाओं से जोड़कर घर-घर लाभ पहुंचाया है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास की सभी परिकल्पनाएं पूरी हो रही हैं, चाहे वह गांव-गांव में सड़कों का जाल हो या घर-घर में स्वच्छ जल की व्यवस्था।"
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धपेंशन योजना, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना, उज्जवला योजना, और लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
श्री राजपूत ने बताया कि सुरखी विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने मर्दानपुर, मोहासा, मैनवाराखुर्द, पचोहा, काटीघाटी, सोठिया, जामुनढाना, शिकारपुर, पीपलखेड़ी ग्रामों में अमृतसरोवर पेयजल टंकी, बाउंड्रीवाल, सामुदायिक भवन, सीसी रोड, चबूतरा निर्माण, पुलिया निर्माण आदि लगभग 25 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
- विनोद कपूर
- विनोद ओसवाल
- वीरसिंह सरपंच
- अजीत यादव
- प्रियक तिवारी
- लोकमन लोधी मंडल अध्यक्ष
- अनुराग पाठक
- अनिल पीपरा
- प्रवेन्द्र यादव जनपद सदस्य
- लल्लू यादव
- महेश दुबे
- हेमंत दुबे
- संजय पाण्डे
- प्रहलाद यादव
- राजेन्द्र घोषी
- जगदीश साहू
- मुरारी यादव
- श्री राम देवलिया
- गोलू सरपंच
- देवेन्द्र यादव
- पप्पू यादव सरपंच
- विनोद यादव
- राजेश नानू तिवारी
- रामकुमार यादव मर्दानपुर
- अजब सिंह यादव पडारसोई
- राजू झिला
- तीरथ लोधी
- जित्तू पंथी
- संजय पाण्डे
- राहुल राजपूत
- चैनसिंह दाउ
- देवेन्द्र यादव
- तारा यादव
- दशरथ सेन
- कुंजल कुर्मी
- रमेश आदिवासी
- हनमत सिंह
- हरदास अहिरवार
- रमेश चढार
इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास की इस नई दिशा को सराहा।
Continue With Google
Comments (0)