स्लग:-लूट खुलाशा
सिटी:-बड़वानी
कपालियाखेड़ी गांव में हुई लूट कांड का पर्दाफाश, कार, बाइक व अन्य सामान सहित नकदी बरामद,समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग से हुई आरोपियों की पहचान, 3 गिरफ्तार, 1 फरार।
बड़वानी:-कपालियाखेड़ी गांव के पास हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा करते हुए ठीकरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई कार, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। कार्रवाई का खुलासा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने किया।
इस दौरान
एसपी ने बताया कि 29 जनवरी को फरियादी राजेश पिता ठाकुरसिंह राठौड़ निवासी देवनगर पालदा इंदौर ने थाना ठीकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि वह सुबह करीब 3.30 बजे इंदौर से गुणीबयड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कपालियाखेड़ी के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने बेल्ट से मारपीट
कर कार की चॉबी छीनी और कार में रखे पर्स, नकदी तथा चार मोबाइल फोन लूटकर कार सहित फरार हो गए। इस पर थाना ठीकरी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
*शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग से संदिग्धों की पहचान*
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जगदीश डावर के निर्देशन और एसडीओपी के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। घटना
स्थल के पास आयोजित एक शादी समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त कर संदिग्धों की पहचान की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अक्षय मेवाड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार करते हुए अपने साथियों के नाम उजागर किए। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन
आरोपी जितेंद्र उर्फ पन्ना पंचोली, नवीन ठाकुर और अक्षय मेवाड़े को गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में शामिल एक आरोपी शंकर केवट फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सफेद वेगनार कार, तीन मोबाइल फोन, 1,000 रुपए नकद और बाइक जब्त की है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत छह लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी जितेंद्र उर्फ पन्ना के खिलाफ पूर्व से लूट, मारपीट, आगजनी और हत्या सहित कई गंभीर अपराध दर्ज है। वहीं, आरोपी नवीन के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)