*इछावर : आदित्य राठी बने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष*
इछावर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक में सर्व सहमति से इछावर नगर अध्यक्ष के रूप में आदित्य राठी को नियुक्त किया गया है।
जिला बैठक में पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। आदित्य राठी के नगर अध्यक्ष बनने पर संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष आदित्य राठी ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और धर्म व समाज हित में कार्य करते रहेंगे।
Continue With Google