रहमान कुरैशी, आगर मालवा-
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्षा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छावनी नाका स्थित अम्बेडकर कॉम्प्लेक्स में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई व उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर ‘वोट चोरी’ सहित अन्य नारे लगाते नजर आए। धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। रैल के दौरान SIR, मतदाता सूची में बदलाव और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध जताते कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।जहां कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। साथ ही SIR व मतदाता सूचियों में हुए परिवर्तनों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग रखी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग देश की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता व पारदर्शिता पर जनता का विश्वास कायम रहना आवश्यक है। उनके अनुसार, मतदाता सूची में होने वाले किसी भी परिवर्तन की प्रक्रिया स्पष्ट और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक के मताधिकार पर असर न पड़े।
Continue With Google